4.17 लाख किसानों को 2191 करोड़ रूपये का ऑनलाइन भुगतान – प्रमुख सचिव किदवई

भोपाल

गेहूँ उपार्जन

प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार तक 34 लाख 32 हजार 477 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। अब तक 4 लाख 17 हजार 210 किसानों को 2191 करोड़ 60 लाख रूपये उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित किये गये है। उन्होंने बताया कि भुगतान में पारदर्शिता के लिये पी.एफ.एम.एस. (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है।

प्रमुख सचिव किदवई ने बताया कि 29 अप्रैल को एक दिन में 2 लाख 8 हजार 273 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। इसमें 29 हजार 402 किसानों को 243 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *