मिसबाह उल हक ने बताया कैसे पाकिस्तान में क्रिकेट हो सकता है ‘मालामाल’

कराची
 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हेड कोच रह चुके मिसबाह उल हक का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन को बदलने से देश के क्रिकेट में कोई अंतर नहीं आएगा। मिसबाह ने कहा कि देश में इस खेल के हालात बदलने के लिए हमें पीसीबी को चलाने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है। इस दौरान मिसबाह ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर भी सवाल खड़े किए।

मिसबाह ने कहा, 'हमें अपने क्रिकेट ढांचे को चलाने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है और अपनी प्राथमिकताओं को बदलने की जरूरत है।' उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विभागीय क्रिकेट और खेलों में इनकी भूमिका को रोकने के फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट का कोई भला नहीं हुआ।

मिसबाह ने सवाल किया, 'तीन साल हो गए हैं जब क्रिकेट या अन्य खेलों में कोई विभागीय या संस्थानिक भूमिका नहीं रही है और हमने अभी क्या हासिल किया है?' उन्होंने कहा कि ये विभाग और संस्थान जो पहले क्रिकेट पर धन राशि खर्च करते थे, वे अब कहीं और इसे खर्च कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *