10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, रिजल्ट जारी
भोपाल । एमपी बोर्ड (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने बोर्ड ऑफिस से नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर भी स्कोर कार्ड पा सकते हैं। SMS के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड
स्टूडेंट सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं
वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
होम पेज पर कक्षा 10 या कक्षा 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
एक नया पेज खुलकर आएगा
नए पेज पर रोल नंबर और अपना डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉग इन करें
लॉग इन के बाद आपका रिजल्ट पेज पर दिख जाएगा
आप चाहें तो यहां से रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट भी ले सकते हैं
