हॉलीवुड फिल्मों में सुपरहीरो का किरदार निभाना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो हॉलीवुड फिल्म में सुपर हीरो का किरदार निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो कई बार हॉलीवुड फिल्म के आडिशन दे चुके हैं, लेकिन हर बार वो रिजेक्ट हो गए। साथ ही टाइगर ने यह भी कहा कि उनकी लाइफ का गोल हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखना है। टाइगर ने कहा, वेस्टर्न कंट्रीज में यंग एक्शन हीरो की जगह खाली है। मेरी उम्र का हॉलीवुड में कोई एक्शन हीरो नहीं है, जो चीजें मैं करता हूं, वो मुझे कोई भी नहीं करता दिखता है। 90 के दशक में हम यंग हीरोज को एक्शन करते देखा करते थे, लेकिन आज के समय में ये स्किल किसी के पास नहीं है। स्पाइडर-मैन या ऐसे किसी हीरो को छोड़ दें तो वहां एक खालीपन है। टाइगर ने आगे कहा, जिस तरह का एक्शन मैं करता हूं, उस तरह का एक्शन कोई नहीं करता है, मैं वेस्ट में अपना लक आजमाना चाहता हूं। मुझे कई आॅफर्स मिले हैं। मैंने कई आॅडिशन्स भी दिए हैं, लेकिन मैं फेल हो गया। मैं अभी तक कोशिश कर रहा हूं, तो देखते हैं कि आगे क्या होता है। टाइगर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म कल यानी 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो गणपत में भी दिखेंगे। इस फिल्म का पहला पार्ट अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगा। उसके बाद फिल्म के दो और पार्ट बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *