विश्व बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख सचिव नगरीय विकास से की भेंट

भोपाल

 विश्व बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  मनीष सिंह से भेंट की।  प्रमुख सचिव ने  कहा कि विश्व बैंक सहायतित समस्त परियोजनाओं को समय पर पूरा कर लिया जायेगा। परियोजनाओं में सेफगार्ड से जुड़े मानकों का  पालन करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

         आयुक्त  नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व बैंक सहायतित शहडोल सीवरेज परियोजना का निर्माण दिसम्बर 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।  विश्व बैंक के टास्क टीम लीडर  रघु केशवन ने परियोजनाओं के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धरमपुरी में सभी घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केशवन ने परियोजनाओं के सॉफ्ट पार्ट की सराहना भी की। उन्होंने निकायों में रिफॉर्म सपोर्ट कन्सल्टेंट के योगदान को भी बेहतर बताया। विश्व बैंक के प्रतिनिधि मंडल में रिधीमन साहा और डी.एम. मोहन भी शामिल रहे।

       उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक का दल 23 अप्रैल से मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। मध्यप्रदेश में विश्व बैंक की सहायता से मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा 7 निकायों में सीवरेज परियोजना एवं 3 निकायों में जल प्रदाय परियोजना पर काम किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *