शारजाह से हथोड़ों में छिपाकर ला रहा था ढाई करोड़ का सोना, जयपुर हवाई अड्डे पर धरा गया

जयपुर।
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25 अप्रैल को शारजहा से आये एक यात्री के बैग से करीब पांच किलोग्राम सोना जब्त किया। इस सोने को प्रेस और दो हथोड़ों में छिपाकर लाया गया था। सोने की बाजार में कीमत करीब दो करोड़ 62 लाख रुपये आंकी गई है। निदेशालय सूत्रों के अनुसार 25 अप्रैल को शारजहा से जयपुर आए विमान में सवार कुछ यात्रियों का सामान अगले दिन 26 अप्रैल को देर रात जयपुर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात पहुंचे यात्रियों के सामान में से एक बैग की जांच के दौरान प्रेस और दो लोहे के हथोड़ों से कुल पांच किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

हथोड़ों में छिपाकर रखा था सोना
सूत्रों ने बताया कि सोने की बाजार में कीमत दो करोड़ 62 लाख आंकी गई है। उन्होंने बताया कि प्रेस में तीन किलो सोना छिपाकर रखा गया था जबकि दो लोहे के हथोड़ों में एक-एक किलोग्राम सोना प्रत्येक में से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि यात्री की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *