कश्मीर के पत्थरबाजों को दिग्विजय सिंह देते हैं प्रशिक्षण- विष्णु दत्त शर्मा

सीहोर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीहोर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज पकड़े गए थे, उनका कनेक्शन भोपाल से मिला था, उनको ट्रेनिंग देने का काम दिग्विजय सिंह ने ही किया होगा। वो इन बातों में पारंगत हैं। दिग्विजय सिंह की आदत है वह अनर्गल आरोप और मुद्दे ही लाते हैं। बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने नीमच में कहा था- मुझे ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर BJP पत्थर फिंकवाती है। अपने इस बयान के बाद आज फिर दिग्विजय ने ट्वीट में कहा- मैंने जिस जानकारी का उल्लेख कल किया था, उसका सोर्स नहीं बताना चाहता था, लेकिन निष्पक्ष जांच होना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बुधवार को अल्प प्रवास पर सीहोर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर पहुचकर दर्शन किए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बड़ा बाजार स्थित कुईया निवास पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल कुईया को दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर बधाई दी।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख व नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत ठीक नहीं है। उनके नेता मीडिया में बने रहने के लिए अनर्गल बयान देते है जिसमें वो सफल भी हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *