जम्मू-कश्मीर से तेंदुए की खाल लाता था पंजाब, छापा पड़ा तो बोला- बाकी जानवरों को भी मारते हैं

लुधियाना
जंगली जानवरों को मारकर उनके शरीर की खाल व अन्‍य अंगों को महंगे दामों पर बेचा जाता है। ऐसा करना कानूनन जुर्म है और पकड़े जाने पर कड़ी सजा होती है। बावजूद इसके, ये काम करने वाले लोग भारत में कहीं न कहीं पकड़े ही जा रहे हैं। थाना टिब्बा की पुलिस ने वन विभाग लुधियाना और दिल्ली की टीम की मदद से ऐसे ही एक तस्कर को अब पंजाब में धर लिया है। गिरफ्त में आने पर उसने अपनी पहचान संजीव कुमार-लुधियाना बताई। एसएचओ रणधीर सिंह और जांच अधिकारी बलदेव राज के मुताबिक, उक्‍त तस्कर जम्मू-कश्मीर से तेंदुए की खाल लाकर पंजाब में सप्लाई करता था। उसके कब्जे से तेंदुए की 3 खाल बरामद की गई हैं। अब इस मामले में पुलिस बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करेगी, जिसके बाद बाकी की जानकारी सामने आएगी। अभी तक की जानकारी यह है कि, इस तस्‍कर के बारे में दिल्ली के वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो के अधिकारी प्रदीप कुमार को सूचना मिली थी। प्रदीप कुमार ने इस मामले में वन विभाग लुधियाना की टीम से संपर्क किया और यह कन्‍फर्म किया गया कि पंजाब में जानवरों की खाल सप्लाई की जा रही हैं।

एक टीम ने जानवरों की खाल लाने वाले शख्‍स को खोजा, उस पर नजर रखी। उसे तीन दिन तक सुबह-शाम चेक किया गया, उसके बाद उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए दिल्ली के अधिकारी को बुलाया गया। तब थाना टिब्बा की पुलिस से संपर्क किया गया और उनसे रेड के लिए फोर्स मांगी गई। अंतत: मंगलवार की दोपहर को टीम आरोपी के प्रेम नगर स्थित घर पर जा पहुंची और उसे दबोच लिया। जहां मौके से तेंदुए की खालें मिलीं। वहीं, पड़ताल के दौरान ये भी पता चला वो सिर्फ तेंदुए की नहीं, बल्कि बाकी के जानवरों की खाल भी बेचता है। आरोपी ने यह माना कि, वे अन्‍य जानवरों को भी मारते हैं।

कुत्ते ना बैठ पाएं इसलिए महंगी कार के बोनट पर लगा दिए लोहे के कांटे, एनिमल लवर्स बोले- यह नाइंसाफी अब पुलिस एवं अन्‍य जांच टीमें जानवरों की खाल बेचने वाले गिरोह की बक्‍कलें उधेड़ने में जुट गई हैं। इस पूरे मामले की जांच के लिए टीमें उसे लेकर जम्‍मू कश्‍मीर जाएंगी, ताकि पता चल सके कि जानवरों की खाल कौन, कहां से लाकर दे रहा है, और कौन-कौन लुधियाना और पंजाब के बाकी जिलों में सप्लाई कर रहा है। अब इस पड़ताल में बड़ा खुलासा होने की आशंका है। इस पड़ताल में वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो, वन विभाग व लोकल पुलिस सभी टीमें आपस में सहयोग कर रही हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *