मुख्यमंत्री चौहान ने शिवम से स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल हुए युवक शिवम के स्वास्थ्य का हाल-चाल आज वीडियो कॉल कर जाना। शिवम इंदौर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने शिवम से कहा “शिवम, तुम चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।" उन्होंने शिवम का आत्म-विश्वास और हिम्मत बढ़ाते हुए यह भी कहा कि “मेरा भी एक बार एक्सीडेंट हुआ था, कई फ्रेक्चर थे, तुम ठीक हो जाओगे और फिजियोथेरेपी से सब चीजें सामान्य हो जाएंगी।“

मुख्यमंत्री चौहान ने चिकित्सकों को भी शिवम के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *