स्टेज पर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ने नहीं पहनाई वरमाला, लौट गई बारात

बरेली
 
 दुल्हन जब वरमाला पहुंचाने के लिए स्टेज पर पहुंची तो वह दूल्हे का रंग देखकर बिफरी गई। उसने वरमाला पहनाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई।

बरेली के रामनगर थानाक्षेत्र निवासी एक ग्रामीण के बेटे की शादी सिरौली थानाक्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की बेटी से तय की गई थी। रविवार को बारात बड़ी धूमधाम से पहुंची तो उसे एक स्कूल परिसर में ठहराकर आवभगत की गई। विवाह की कुछ रस्में पूरी करने के बाद जयमाल कार्यक्रम शुरू हुआ। दुल्हन वरमाला पहनाने के लिए स्टेज पर पहुंची, तो दूल्हे का रंग देखकर वह भड़क गई।

उसने माला फेंकते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार बारात लौट गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *