GIP मॉल में पार्टी के दौरान जमकर बवाल, एक युवक की हत्या

नोएडा
नोएडा के जीआईपी मॉल के अंदर गार्डन गैलेरिया में चल रही पार्टी के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल पार्टी के दौरान कुछ लोगों की कर्मचारियों से मारपीट हो गई। बवाल में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल लाते समय मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों की माने तो करीब रात 11:00 बजे सेक्टर 39 स्थित जीआईपी मॉल के अंदर गार्डन गैलरिया में पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में कुछ लोगों के बीच में झगड़ा हो गया। इस मारपीट के दौरान जिला छपरा हसनपुरा निवासी बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे घायल अवस्था में अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर झगड़ा करने वाले कुछ व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की छानबीन कर कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *