तेजस्विनी समूहों की गतिविधियों को बढ़ाने करें मिशन मोड में कार्य : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तेजस्विनी समूहों की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें। समूह की सदस्यों को भुगतान के लिए ई-वाऊचर जैसे माध्यमों का उपयोग किया जाए। कृषि विभाग में उपकरणों के क्रय और शिक्षा विभाग में सायकिल क्रय के लिए ई-वाऊचर जारी करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से हाल ही में हुई भेंट में मध्यप्रदेश में क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ ई-वाऊचर के उपयोग के बारे में अवगत करवाया है।

मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में महिला वित्त एवं विकास निगम के कार्यों, नारी सम्मान कोष और नवीन महिला उद्यम शक्ति योजना लागू किए जाने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श कर रहे थे। बताया गया कि शक्ति पोर्टल से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में महिला हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। एक परियोजना प्रकोष्ठ का गठन भी प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष के लिए 100 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान, मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना, ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन के समूहों को ब्याज अनुदान के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास अशोक शाह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *