मध्यप्रदेश “आयुष्मान भारत में शिकायतों के निवारण में देश में प्रथम

भोपाल

"आयुष्मान भारत'' योजना में शिकायतों के निवारण में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के 2021-22 के प्रतिवेदन में प्रदेश ने शिकायत निवारण में 86 अंक स्कोर किया। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने मध्यप्रदेश की सराहना की है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने योजना से जुड़े विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने वर्ष 2021-22 के प्रगति प्रतिवेदन में शिकायत निवारण प्रणाली में प्रदेश में 67 चिकित्सालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों में अर्थ-दण्ड अधिरोपित कर एक करोड़ 57 लाख रूपये की वसूली की गई। योजना में 140 हितग्राहियों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 59 लाख 2 हजार रूपये बैंक खातों के माध्यम से वापस करा कर नि:शुल्क उपचार के उद्देश्य को पूर्ण किया गया।

आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को पिछले 3 वर्ष से अधिक समय से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो रही है। योजना में पात्र हितग्राहियों को एक हजार शासकीय और निजी चिकित्सालयों से 5 लाख रूपये तक का उपचार प्रति परिवार प्रतिवर्ष उपलब्ध करवाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *