पहले बनाए अवैध संबंध, अब अनदेखा, नाराज प्रेमी ने महिला को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने एक विवाहित महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में 29 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और विवाहित महिला के बीच अवैध संबंध थे। युवक ने महिला की हत्या इसलिए कर दी थी क्योंकि अब वह उसे अनदेखा कर रही थी। आरोपी और मृतका दोनों शादीशुदा थे। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान सागरपुर निवासी भरत के तौर पर हुई है। वह पेशे से ड्राइवर है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें 22 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर में हुई घटना के बारे में सूचना मिली थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतका की पहचान सागरपुर की रहने वाली एक महिला आरती देवी (28)  के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, घायल हालत में उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनोज सी ने कहा कि महिला के पति के बयान के आधार पर सागरपुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि भरत नाम के एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को चाकू मार दिया, जिसे वह जानता है। डीसीपी ने कहा ने कहा कि तकनीकी निगरानी, ​​स्थानीय मुखबिरों और हमारी टीमों के समन्वित प्रयासों की मदद से भरत को गिरफ्तार कर अपराध में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद कर लिया गया है। भरत ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसके आरती के साथ अवैध संबंध थे और वह उसे अनदेखा कर रही थी, इसलिए उसने उसे चाकू मार दिया।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *