‘परवरिश’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में नजर आ चुकीं आशिका भाटिया किया गजब ट्रान्सफॉर्मेशन

टीवी शो 'परवरिश' में छोटी बच्ची का किरदार निभाने वाली आशिका भाटिया अब बड़ी हो गई हैं। उनका ग्लैमरस ट्रान्सफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है। क्योंकि वह पहले थोड़ी चबी टाइप्स थीं। लेकिन अब उन्होंने कहीं ज्यादा वजन घटाकर अपना फिगर मेनटेन कर लिया है। जिस वजह हर कोई उन्हें मुड़-मुड़ कर देखने को मजबूर है। आशिका ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, जो इस बात का सुबूत हैं कि उन्होंने कई किलो फैट शरीर से कम कर लिया है। पहले जहां वह गोलू-मोलू सी नजर आती थीं, अब वह एब्स के साथ दिखाई दे रही हैं।

आशिका की पिछले साल यानी 2021 की ही फोटो देखें, तो वह उसमें काफी ज्यादा हेल्दी नजर आ रही हैं। उन्होंने एक साल के अंदर वजन कम करके साबित कर दिया कि ये भी मुमकिन है। ऐक्ट्रेस ने अपने ट्रान्सफॉर्मेशन के वीडियो और फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किए हैं।

आशिका ने किया इन शोज में काम
आशिका ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्हें आखिरी बार शहीर शेख और एरिका फर्नांडीज के शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' (Kuch rang Pyaar Ke Aise Bhi 3) सीजन 3 में देखा गया था। इसमें भी वह पहले से दुबली-पतली दिखाई दे रही थीं। साथ ही वह Bigg Boss OTT में भी पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना फिटर लुक फ्लॉन्ट किया।

आशिका भाटिया बनीं लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा
आशिका भाटिया के शरीर में एक साल के अंदर भयंकर चेंज देखने को मिला। हालांकि जब उनका वजन ज्यादा भी था, तब भी उन्हें अपने कर्व्स को दिखाने में कभी शर्मिंदगी नहीं हुई। एक तरह से उन्होंने दूसरी लड़कियों को भी एक मैसेज ही दिया कि वह जैसी हैं, खुद से वह प्यार करती रहें।

आशिका भाटिया ने एक साल में घटाया वजन
आशिका के इस जबरदस्त अचीवमेंट के बाद उनके दोस्तों ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उनके फैन्स और फ्रेंड्स आशिका पर गर्व महसूस भी कर रहे हैं। मार्च, 2022 में आशिका ने पहले और अब की पिक्चर पोस्ट की थी। बताया था कि पिछले साल और इस साल के बीच उनके शरीर में कितना बदलाव आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *