भारती ने इंस्टा पर शेयर की अपने नन्हें बच्चे की प्यारी सी फोटो

 
भारती सिंह  और हर्ष लिम्बाचिया  ने 3 अप्रैल को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने फैंस के साथ अपनी ये खुशखबरी शेययर की। उन्होंने मैटरनिटी शूट से भारती के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘इट्स ए बॉय’, उसके बाद एक लाल दिल वाला इमोजी।

अब नई मां भारती ने एक बच्चे को जन्म देने के बाद पहली बार उसकी एक छोटी सी झलक दिखाई है। फोटो में भारती अपने नन्हें मुन्हे को अपने सीने से लगाए नजर आ रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया है, ‘लाइफ लाइन।’

इससे पहले भारती ने अपने बच्चे को जन्म देने के बाद अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था। भारती ने मैटरनिटी शूट से फोटोज शेयर की थी और उन्हें कैप्शन दिया था, ‘जो टमी अंदर था वह अब बाहर है। यह एक लड़का है। #loveyou #babyboy #ganpatibappamorya #blessed #bhartisingh #harshlimbachiyaa।’ पेस्टल रफल ड्रेस में भारती बेहद प्यारी लग रही थीं और उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ लुक को पूरा किया था। कई हस्तियों ने भारती को बधाई दी और उनका प्यार से स्वागत किया।

भारती सिंह ने इस महीने की शुरुआत में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बहुत कुछ बताया और इसके बारे में बेहद खुली थीं। जन्म के बाद उनके फैंस उत्साहित थे कि वह जल्द ही अपने बच्चे का चेहरा दिखाएंगी। हालांकि, भारती ने उन्हें सोशल मीडिया और पापराज़ी दोनों से छिपा कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *