परिश्रम की जड़ बहुत गहरी होती है : राज्य मंत्री कुशवाह

भोपाल
उद्यानिकी एवम खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि परिश्रम की जड़ बहुत गहरी होती है। परिश्रमी व्यक्ति को कोई भी डिगा नहीं सकता।पूर्णरूप से संकल्पित होकर परिश्रम करने पर  उम्मीद से अधिक  सफलता मिलती है।  राज्य मंत्री  कुशवाह  ने यह बात महाकाल गार्डन में अखिल भारतीय कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश  की प्रांतीय बैठक में कही। राज्य मंत्री कुशवाह,  मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे थे।

राज्य मंत्री कुशवाह  ने उन्हें अखिल भारतीय कुशवाह महासभा का संरक्षक नियुक्त करने पर संगठन का आभार माना और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि  समाज द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

  ललितपुर सदर विधायक राम रतन सिंह कुशवाह, अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य  और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *