मैदान में उतरेंगे कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी मित्तल, देखेंगे जमीनी हकीकत

भोपाल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी सीपी मित्तल आज से मैदान में उतरकर जमीनी हकीकत देखेंगे।  वे यहां 24 से 27 अप्रेल तक प्रवास पर हैं। अपने इस तीन दिवसीय दौरे में मित्तल नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। सबसे पहले मित्तल 24 अप्रेल को 3 बजे बैतूल पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस कार्यकतार्ओं से मुलाकात करेंगे एवं कांग्रेस नेता रामू टेकाम के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे।

 25 अप्रेल को पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशियों, जिला प्रभारी पदाधिकारी , स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी ,ब्लाक अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के जिला, ब्लाक अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक करेंगे।

26 अप्रेल को मित्तल नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र के सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र और 27 अप्रेल को हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में बैठक लेकर मित्तल सदस्यता अभियान, आपसी गुटबाजी जैसे तमाम मुद्दों की जमीनी हकीकत जानेंगे। मित्तल के इस दौरे को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोडकर देखा जा रहा है। इधर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी कांग्रेस नेता रामू टेकाम की शादी में शामिल होने के लिए बैतूल पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *