टॉरेंट पावर करेगी 417 करोड़ रुपये में स्काईपावर के सौर प्लांट का अधिग्रहण

नई दिल्ली

बिजली क्षेत्र की कंपनी टॉरेंट पावर 417 करोड़ रुपये में स्काईपावर समूह से 50 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।टॉरेंट पावर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने तेलंगाना में स्थित इस सौर परियोजना के अधिग्रहण के लिए स्काईपावर साउथईस्ट एशिया होल्डिंग्स-2 लिमिटेड और स्काईपावर साउथईस्ट एशिया-3 इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ शेयर खरीद समझौता किया है।

417 करोड़ रुपये का डील
इस परियोजना का तेलंगाना की कंपनी एनपीडीसीटीएल के साथ 25 वर्षों का करार है जिसमें से 20 साल की अवधि अभी बाकी है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह अधिग्रहण करीब 417 करोड़ रुपये में होगा। इस सौदे को अभी जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी।

नए रेट, चेक करें लेटेस्ट भाव
टॉरेंट पावर की कुल बिजली उत्पादन क्षमता इस अधिग्रहण के बाद बढ़कर 4.6 गीगावाट हो जाएगी जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 1.5 गीगावाट होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *