KS के महानदी पावर कम्पनी के श्रमिकों का हुआ वेतन समझौता

जांजगीर
के एस के महानदी पावर कंपनी के साथ  छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) यूनियन के मध्य 4-5 वर्षों से लंबित वेतनमान पर समझौता हो गया जिसके बाद श्रमिकों मे खुशी व्याप्त है।

वेतन तथा अन्य हितलाभों पर कारखाना प्रबन्धन एवं एचएमएस यूनियन के बीच आपसी सहमति बन गयी है, जिसके बाद श्रमिको को नए वेतन समझौते का लाभ मिलेगा। साथ ही कुछ अन्य हितलाभ भी प्राप्त होंगे। संघ के द्वारा लगातार 4-5 वर्षो से वेतन समझौते के लिए संघर्ष किया जा रहा था, जिसमें अनेक बाधाएं आती रही पर इस बार संघ का प्रयास सफल रहा, नया वेतनमान 1 अप्रैल 2022 से लागू होगा।

संघ के पदाधिकारियों एवं श्रमिको ने AICC सदस्य मंजू सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया
संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि संघ के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था कि बढ़ती महंगाई में मजदूरों का जीवन यापन मुश्किल हो रहा था ऐसे में नया वेतन समझौता कराना आवश्यक था, हमारे संघ के हर संघर्षो में हमारे हमारे क्षेत्र के नेत्री श्रीमती मंजू सिंह जी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा, उनके द्वारा शासन प्रशासन एवं प्रबंधन के साथ लगातार संवाद बनाया गया, आज मजदूरों के हित में जो भी कार्य हो रहे है उनमें उनका योगदान अतुल्यनीय रहा क्योकि उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से श्रमिको की मांगों का समर्थन किया। संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शेरसिंह राय ने कहा कि श्रमिको की जागरूकता और एकजुटता के वजह से प्रबंधन से बेहतर तालमेल बना और श्रमिक हित में समझौते हुए।

मीडिया, प्रशासन एवं प्रबंधन के सकारात्मक पहल से मजदूरों का कल्याण हुआ
संघ के महामंत्री बलराम गोस्वामी ने इस समझौते के लिये मीडिया के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसने इसमें अहम भूमिका अदा की है ।प्रशासन ने श्रमिक हितों की मामले में उचित संज्ञान लिया और जिला प्रशासन के मध्यस्थता में त्रिपक्षीय बैठक करा कर सफल समझौता कराया गया, साथ ही प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया कि प्रबंधन ने श्रमिको की मांगों पर एक अच्छे माहौल में सहमति प्रदान कर औद्योगिक शांति के लिए जरूरी पहल किया। उन्होंने मजदूरों से अपील की है कि कारखाना में सभी अनुशासन का पालन करते हुए अपने अपने कार्यस्थल पर मन लगाकर कार्य कर कारखाना के बिजली उत्पादन में अपना सहयोग प्रदान करे।

श्रमिको के कल्याण एवं उनके हितों की रक्षा के प्रतिबद्ध हूँ – मंजू सिंह
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल की सदस्य एवं AICC मेम्बर मंजू सिंह ने के एस के महानदी पावर कम्पनी लिमिटेड नरियरा के वेतन समझौते के बारे में  कहा कि नियमित भुविस्थापित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक लगातार अपनी मांगों को लेकर एचएमएस यूनियन के माध्यम से आवाज उठा रहे थे, चूंकि मैं क्षेत्र की जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हूँ तो मेरी जिम्मेदारी भी बनती है।  मेरे क्षेत्र के मजदूरों के साथ अन्याय ना हो यह सुनिश्चित करना मेरी जवाबदारी थी मैंने जिला प्रशासन और प्रबंधन से बातचीत कर अपना फर्ज निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *