मर्जर के ऐलान के बाद क्यों गिरे HDFC और HDFC बैंक के शेयर

नई दिल्ली

एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा के बाद उनके शेयरों की कीमतों में आई गिरावट उसके फायदे के बारे में सही तरीके से बात नहीं पहुंचा पाने के कारण हुई। एचडीएफसी लिमिटेड के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी केकी मिस्त्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही के परिणाम आने की वजह से कुछ बाध्यताएं थी। इसके कारण हम विलय के लाभ को लेकर सही तरीके बात नहीं रख पाए। मिस्त्री ने शेयरधारकों और निवेशकों की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि शेयर की कीमतों में गिरावट अस्थायी है और सब ठीक है।

बता दें कि प्रस्तावित विलय की चार अप्रैल को घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर में 18 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, इस दौरान एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर भी 18 प्रतिशत नीचे आ गये। एचडीएफसी बैंक ने 16 अप्रैल को अपने परिणाम घोषित किए, जबकि एचडीएफसी लिमिटेड के परिणाम दो मई को घोषित किए जाने हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *