गोरखनाथ मंदिर हमला: जेल में पूरी रात बेचैन रहा मुर्तजा, डॉक्टरों को करनी पड़ गई जांच

गोरखपुर
 गोरखनाथ मंदिर मुख्य द्वार पर पीएसी जवानों पर धारदार हथियार से हमला करने और दहशत फैलाने वाला मुर्तजा गुरुवार को जिला जेल से मंडलीय कारागार पहुंचा। वह पूरी रात बेचैन रहा। बार-बार करवटें बदलता रहा। वह पूरी रात सोया नहीं। मंडलीय कारागार में पहुंचने के बाद से मुर्तजा काफी परेशान हो गया।

काफी देर तक वह बैरक की छत की तरफ निहारता रहा। जैसे-जैसे शाम ढलती गई उसके चेहरे पर बेचैनी बढ़ती गई। रात हो जाने पर वह परेशान हो गया। वह सोने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी आंखों से नींद गायब थी। उसने चुप्पी साध रखी थी। इस दौरान मंडलीय कारागार प्रशासन के लोगों ने उसकी बेचैनी देखी तो उन्हें आशंका हुई।

जेल डॉक्टर को बुलवाकर उसका चेकअप कराया गया। डाक्टरों ने उसका ब्लड प्रेशर मापा, हालांकि सब कुछ नार्मल पाया गया। ऑपरेशन के बाद सभी दवाएं जेल प्रशासन ने उसे उपलब्ध करा दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *