MP news: 9 मई से आधा दर्जन जिलों में शुरू होगा पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट

भोपाल
MP news: आरक्षक जनरल ड्यूटी एवं आरक्षक रेडियों के  6000 पदों पर भर्ती के लिए 9 मई से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होने जा रही है। प्रदेश के आधा दर्जन शहरों में यह दक्षता परीक्षा होगी। करीब एक महीने तक यह परीक्षा चलेगी। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने आरक्षक भर्ती के लिए आॅनलाईन परीक्षा आयोजितकी थी। इस परीक्षा का परिणाम 24 मार्च को जारी कर दिया गया था।  सफल उम्मीदवार को अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा अब शुरू होने जा रही है।  दस्तावेजों का परीक्षण एवं 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद एवं गोला फेंक 9 मई से शुरू होगी।

इन जगहों पर होगा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन
भोपाल में लाल परेड ग्राउड के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम , इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) मूसाखडी, ग्वालियर में परेड ग्राउण्ड 14वीं वाहिनी विसबल कम्पू , जबलपुर में  परेड ग्राउण्ड 6वीं वाहिनी विसबल रांझी , उज्जैन में महानंदा एरीना ग्राउण्ड देवास रोड तथा सागर में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज बहेरिया में आयोजित होगी। वहीं पूर्व में ली गयी उप निरीक्षक पद की भर्ती परीक्षाओं के वे उम्मीदवार जिन्हें न्यायालय निर्णय के पालन में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया जा रहा है, उनकी परीक्षा भोपाल केन्द्र पर 7 मई से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *