कमलनाथ के रतलाम पहुंचने से पहले पूर्व पार्षद ने पार्टी छोड़ी

भोपाल
कमलनाथ के रतलाम पहुंचने से पहले यहां की एक पूर्व पार्षद ने कांग्रेस छोड़ दी। पूर्व पार्षद बबीता नागर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ आज रतलाम में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर गरते। उन्होंने यहां पर आयोजित सभा में कहा कि इस सरकार में हर वर्ग परेशान है, इसलिए अब लोगों को सच्चाई को पहचान कर सरकार को उखाड़ फेकने के लिए अभी से जुट जाना चाहिए। नाथ आज रतलाम दौरे पर हैं। उन्होंने यहां पर पहुंच कर सबसे पहले मां कालका के मंदिर में दर्शन किये। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया भी थे। इसके बाद उन्होंने मंडलम, सेक्टर और बूथ इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि अब चुनाव में 16-17 महीने ही बचे हैं। पूरी ताकत के साथ जुट जाएं, जिले की हर सीट कांग्रेस को जीतना होगी। एक-एक सीट पर जी-तोड़ मेहनत करना होगी, तभी सफलता मिलेगी। महंगाई से हर वर्ग परेशान है, यहां का किसान परेशान है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। ये सिर्फ झूठी घोषणाएं कर सरकार चला रहे हैं। यह सच्चाई जनता को बताना होगी। एक-एक घर जाएं उन्हें बताएं कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है। नाथ शाम को इंदौर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *