दुनिया के अरबतियों में अंबानी-अडानी का जलवा, इस साल दोनों की संपत्ति में 55 अरब डॉलर का इजाफा

 नई दिल्ली

भारत के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 103 अरब डॉलर (7.7 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गई है।

गौतम अडानी छठे स्थान पर काबिज
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची में छठे स्थान पर काबिज हैं। उनकी कुल संपत्ति 119 अरब डॉलर है। इस साल में अब तक अडानी की संपत्ति में 42.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अडानी समूह की कुल सात कंपनियां भारतीय शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, आरआईएल के शेयरों में बीते दिनों दिनों से आई तेजी के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। अकेले बुधवार और गुरुवार को मिलाकर दो दिन में उनकी संपत्ति में 5.50 अरब डॉलर की बढ़ोतरी रही है। 2022 में अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *