विमान के भीतर यात्री पर भड़के माइक टायसन, कर दी मुक्कों की बरसात
वॉशिंगटन
। दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन अक्सर किसी ना किसी विवाद की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से वह विवादों में आ गए हैं। ताजा मामला फ्लाइट के अंदर मारपीट का है। रिपोर्ट के अनुसार माइक टायसन सैन फ्रैंसिस्को से विमान में उड़ान भरने वाले थे, इसी दौरान एक यात्री ने उनसे बात करने की कोशिश की, जिससे झुंझलाकर माइक टायसन ने उसे मुक्का जड़ दिया। यह पूरी घटना फोन में रिकॉर्ड हो गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जिसके बाद उसके चेहरे से खून बहने लगता है। हालांकि शुरुआत में माइक यात्री के साथ दोस्ताना रवैया दिखाते हैं, दोनों जब विमान में पहुंचते हैं तो एक दूसरे के साथ हंसते हुए बात करते हैं, लेकिन जब विमान के भीतर यात्री बात करने से नहीं रुकता है तो माइक टायसन नाराज हो जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार यात्री लगातार माइक टायसन से बात करता रहता है।
रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद माइक टायसन विमान के टेक ऑफ करने से पहले ही बाहर आ जाते हैं। वहीं इस घटना के बाद अमेरिकी की पुलिस ने और विमान कंपनी जेटब्लूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। माइक टायसन को दुनिया के बेहतरीन हेवीवेट चैंपियन में गिना जाता है, लेकिन वह अपने गलत व्यवहार की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 1997 में इवेंडर हेलिफील्ड का कान काट लिया था, उनके ऊपर बलात्कार के भी आरोप लग चुके हैं। इसके साथ ही माइक टायसन पर कोकेन के इस्तेमाल का भी केस दर्ज हो चुका है।
