केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के घर के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली
भारतीय युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और दिल्ली में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यहां अकबर रोड के निकट उस वक्त रोक लिया जब वे केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के आवास की तरफ बढ़ रहे थे। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने आरोप लगाया कि देश में सुरक्षा और विश्वास के नाम पर असुरक्षा और अविश्वास को जन्म दिया जा रहा है। सत्ताधारी दल देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहा है।

श्रीनिवास ने कहा कि नफरत का बुलडोजर मेरा भारत महान के बोर्ड पर तो चल सकता है, लेकिन विचारधारा पर नहीं। भारत महान था, है और रहेगा। इसे खत्म करने की न कोई साजिश कभी सफल हुई है, न होगी। हम सभी को मिलकर इस भाजपाई नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि देश में महंगाई पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, बेरोजगारी पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि इंसानियत व भाईचारे पर और भाई को भाई से लड़वाने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *