IPL में ऐसा करने वाले महज दूसरे बल्लेबाज बने डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा की बराबरी की

 नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इतिहास में एक टीम के खिलाफ 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बुधवार शाम तक महज मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम दर्ज था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच हुए मैच के दौरान 30 गेंद पर 60 रनों की नॉटआउट पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
 

वॉर्नर पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ अब कुल 22 मैचों में 52.89 की औसत से और 142.35 के स्ट्राइक रेट से 1005 रन बना चुके हैं। रोहित की बात करें तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुल 1018 आईपीएल रन ठोके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी वॉर्नर ही हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 976 रन बनाए हैं। वहीं चौथे नंबर पर नाम आता है विराट कोहली का, जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 949 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *