गेंहू निर्यात की गति बढ़ाने एम.डी. मंडी बोर्ड और डी.आर.एम. भोपाल ने की बैठक

भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक विकास नरवाल और डी.आर.एम. भोपाल सौरभ बन्दोपाध्याय ने राज्य के गेंहू के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात को बढ़ाने के लिए संयुक्त बैठक कर विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्यात संवर्द्धन के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता से उठाएँ जाएंगे।

व्यापारियों और निर्यातकों को विभिन्न रेलवे रैक पोइंटों से रेलवे रैकों की उपलब्धता तत्परता पूर्वक कराने पर चर्चा हुई। डी.आर.एम. बन्दोपाध्याय ने आश्वस्त किया कि गेंहू निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे पूरा-पूरा सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि रैक लोडिंग, रैक इन्डेन्ट की व्यवस्था, रेलवे रैक साइड पर लोजिस्टिक की व्यवस्था, फ्रीक्वेंट रैक मूवमेंट आदि के प्रबंध पुख्ता करेंगे। मंडी बोर्ड के अपर संचालक डी. के. नागेन्द्र, असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर पश्चिम मध्य रेलवे धर्मेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *