बटनहर्रा जलाशय के बांध एवं नहरों के जीर्णोंद्धार के लिए 1.99 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी जिले के  नगरी विकासखण्ड स्थित बटनहर्रा जलाशय क्रमांक 1 के बांध एवं नहरों के  जीर्णोंद्धार, सीसी लाईनिंग एवं पक्के संरचनाओं के निर्माण के लिए 1 करोड़ 99 हजार 13 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी-गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के जीर्णोंद्धार से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता में 110 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 142 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *