दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे बोरिस जॉनसन, यूक्रेन पर भारत को नहीं देंगे ‘ज्ञान’

नई दिल्ली

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज दो दिवसीय यात्रा पर भारत गुजरात पहुंच चुके हैं। वह सीधे अहमदाबाद पहुंचें। यहां वह निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल यानी कल दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। इस यात्रा से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को लोक प्रशासन विशिष्टता पुरस्कार प्रदान करेंगे। साथ ही वह आज ही गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। देश और दुनिया की सभी ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें लाइव हिंदुस्तान के साथ-

भारत का कोरोना अपडेट
भारत का कोरोना अपडेट- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 187.07 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 13,433 पर है। सक्रिय मामले 0.03% हैं। रिकवरी दर वर्तमान में 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 1,231 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,25,14,479 हुई। पिछले 24 घंटे में 2,380 नए मामले दर्ज किए गए। दैनिक संक्रमण दर (0.53%) है। साप्ताहिक संक्रमण दर (0.43%) है।

कुछ ऐसा है ब्रिटिश पीएम का कार्यक्रम
जॉनसन शहर में गांधी आश्रम का दौरा करेंगे और बाद में गुजरात जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर भी जाएंगे। साथ ही, वडोदरा शहर के पास हलोल में जेसीबी कंपनी के एक संयंत्र का भी दौरा करेंगे। राज्य के एक प्रमुख कारोबारी के साथ बैठक करने का भी उनका कार्यक्रम है।

बोरिस का भव्य स्वागत
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। शहर के हवाई अड्डे से एक होटल तक चार किलोमीटर के मार्ग पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन औपनिवेशिक युग के नरसंहार के लिए माफी मांगने के दबाव का सामना कर सकते हैं। दरअसल बोरिस सबसे पहले गुजरात पहुंचे हैं, जहां 100 साल पहले शाही शासन के विरोध में 1,200 लोग मारे गए थे। पिछले महीने पाल-दाधव नरसंहार को एक शताब्दी पूरी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *