लोहा अयस्क से भरी तीन ट्रकों को वन विभाग ने पकड़ा

दंतेवाड़ा
अर्सेनल मित्तल निपॉन के नाम पर लोहा अयस्क की तस्करी करते तीन ट्रकों को वन विभाग की टीम ने नाका में पकड़ लिया। एक ट्रक को कर्मचारियों ने धुरली में पकड़ा और दो ट्रक को वनोपज नाका में पकड़ा है। कई नाके पार कर आए इन ट्रकों की इंट्री तक नहीं हुई। इन संदेहों के साथ गाड़ी का पास होना कई सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि डस्ट में, उसमें 50 प्रतिशत से अधिक पत्थर है। तीनों गाडि?ां आरती स्पंज में जाने का दावा किया जा रहा है। पकड़े गए ट्रक के कर्मचारियों ने वन विभाग को अर्सेल मित्तल निपॉन •े नाम पर लोहा अयस्क की सप्लाई की स्क्रिप्ट दिखाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे स्तर के लोह अयस्क जिसे बस्तर में आलू पत्थर के नाम से जाना जाता है, जो बैलाडीला की पहाडि?ों व आसपास •े क्षेत्रों में पाया जाता है। जिसे लीज पर अर्सेल मित्तल निपॉन लिया है। कई वर्षों से इसे ट्रकों के माध्यम से भी ले जाया जा रहा है। जिसका फायदा उठाते हुए लोहा अयस्क के तस्कर सक्रिय है, और इस काम को अंजाम देते हैं। बचेली से डस्ट के नाम पर आलू पत्थर भरकर निकली तीन ट्रकों में लाखों रुपए का लौह अयस्क भरा होना बताया जा रहा है। इस बात की सूचना वन अफसरों को अपने गुप्तचरों से मिलने पर वन अमला सक्रिय हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *