भाजपा कर रही स्वच्छता सैनिकों का सम्मान
भोपाल
भाजपा आज प्रदेश भर में स्वच्छता सैनिकों का सम्मान कर रही है। सम्मान समारोह बूथ स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान भी आज चलाया जा रहा है। प्रदेश भाजपा में पिछले 7 अप्रैल से सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं। आज के आयोजन में कार्यकर्ता मंडल स्तर पर नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्र की सफाई रखने में अपना योगदान देते हैं, ऐसे सभी सफाई मित्रों का पार्टी ने सम्मान किया। इसके साथ ही विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने आसपास के मंदिरों, बावड़ी और तालाबों पर श्रम दान भी किया।
