विश्व धरोहर दिवस पर आयोजित परिसंवाद में शामिल होने आयीं मीनाक्षी लेखी
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज केन्द्रीय राज्य मंत्री विदेश मामले और संस्कृति मीनाक्षी लेखी ने उनके निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें ओंकारेश्वर में स्थापित होने वाले स्टेच्यू आॅफ वन नेस परियोजना और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रदेश में जारी कामों की जानकारी उन्हें दी। केन्द्रीय राज्य मंत्री लेखी विश्व धरोहर दिवस पर आयोजित परिसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश आई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह स्मार्ट सिटी उद्यान में केन्द्रीय राज्य मंत्री विदेश मामले तथा संसकृति मीनाक्षी लेखे और पुरातत्वविद पद्यश्री केके मोहम्मद तथा बीएसएस कॉलेज के एनसीसी केडेट्स के साथ पौधरोपण भी किया।
