दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव, पूरी टीम फिर से क्वारंटाइन

नई दिल्ली
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को अपना अगला मैच बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। लेकिन उससे पहले ही टीम को झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पूरी टीम एक बार फिर से क्वारंटाइन हो गई है। टीम के अंदर कोरोना का मामला सामने आने के बाद पुणे के लिए टीम का आज का दौरा कैंसिल कर दिया गया है। अब आज और कल खिलाड़ियों के रूम के अंदर उनका कोविड टेस्ट होगा।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। फरहार्ट COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस समय आइसोलेशन में हैं। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। वे टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे हैं। पैट्रिक के बाद रैपिड एंटिजन टेस्ट में दिल्ली टीम का एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अब सभी खिलाड़ियों का दो दिन तक RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा और फिर उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *