47 किमी फोरलेन के बनने से, इंदौर आवागमन में आएगी सुगमता

हरदा
 केंद्र सरकार द्वारा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम ननासा से हरदा के पिडग़ांव तक साढ़े 47 किमी में फोरलेन का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मार्ग के बनने से जहां लोगों का इंदौर से हरदा के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं हंडिया की नर्मदा नदी के ऊपर से करोड़ों रुपए से एक नया ब्रिज भी आने-जाने के लिए बनाया जा रहा है। वर्तमान में पुल का काम शुरू हो गया है।

हरदा में भी बन रहा है रेलवे ओवरब्रिज
पॉथ इंडिया कंपनी महू द्वारा हरदा से टेमागांव तक 30 किमी में 550 करोड़ की लागत से फोरलेन बायपास मार्ग बनाया जा रहा है। यह मार्ग हरदा, टिमरनी और रहटगांव क्षेत्र के 14 गांवों से होकर निकलेगा। हरदाखुर्द गांव के स्वागत गेट के बाजू से फोरलेन बनाया जा रहा है। फोरलेन मार्ग के साथ ही गांव उड़ा के रेलवे गेट से खिड़कीवाला गांव की तरफ 300 मीटर दूरी पर रेलवे लाइन के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। दोनों हिस्सों में ब्रिज के पिलर खड़े हो गए हैं।

866 करोड़ में बनेगा 47 किमी फोरलेन
जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के माध्यम से कन्नौद तहसील के ग्राम ननासा से पिडग़ांव तक अडानी इंटरप्राइजेस द्वारा साढ़े 47 किमी में फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग का निर्माण 866.64 करोड़ से होगा। इसमें नेमावर से हंडिया तक नर्मदा नदी के ऊपर से ब्रिज का निर्माण भी शामिल है। यह पुल नेमावर में नर्मदा नदी के मेल घाट से लेकर हंडिया में कृषि उपज उप मंडी के पास से होकर पेट्रोल पंप तक बनेगा। पुल की लंबाई 720 मीटर लंबाई रहेगी। वहीं चौड़ाई ३0 मीटर रखी गई है और पुल ३8 पिलरों पर खड़ा होगा। निर्माण एजेंसी द्वारा 120 करोड़ से शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *