मुख्यमंत्री चौहान रावतपुरा धाम में सुंदरकांड पाठ एवं पूजा-अर्चना में हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  सपत्नीक भिण्ड जिले की तहसील लहार स्थित रावतपुरा धाम पहुँचे। उन्होंने यहाँ संत रविशंकर महाराज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सुंदरकांड का पाठ एवं हवन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने रावतपुरा सरकार के दर्शन कर बल, बुद्धि और विद्या देने वाले और सभी क्लेश, विकार और संकट दूर करने वाले श्रीराम भक्त हनुमान जी से प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद श्रीमती संध्या राय, उपाध्यक्ष म.प्र. खाद बीज निगम राजकुमार कुशवाह, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह सहित जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *