मध्य प्रदेश के मुरैना में माहौल खराब करने की कोशिश, वाहन में टक्कर के बाद दो समुदायों में फायरिंग

 मुरैना

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले आज शाम हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। असल में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। इसको लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इसके बाद मौके पर पथराव और गोलीबारी भी हुई। इसके चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

तोड़फोड़ के बाद आग
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवाद एक पिकअप और बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद शुरू हुआ। इसी विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच फायरिंग हुई। बाद में मकान और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। हालांकि समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया।

एफआईआर के दौरान भी फायरिंग
एसपी ने कहाकि जब दोनों पक्ष रिपोर्ट लिखाने थाने आये तो वहां पर भी फायरिंग की गई। पुलिस  आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस घटना में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जिसे उपचार के लिए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहाकि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में किसी अप्रिय स्थिति न हो इस पर नजर रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *