मलखंभ प्रतियोगिता में नारायणपुर के 2 खिलाड़ी कल मुंबई में दिखाएंगे छग की प्रतिभा
नारायणपुर
जिले के दो होनहार खिलाडियों राकेश वरदा व राजेश कोर्राम निवासी नारायणपुर का चयन मलखंभ अकादमी के माध्यम से 16-17 अप्रैल को मुंबई में आयोजित होने वाली हैंडस्टैंड मलखंभ प्रतिस्पर्धा के लिए किया गया है।
देशभर के 5 खिलाडियों में से 2 खिलाड़ी राकेश वरदा व राजेश कोर्राम नारायणपुर जिले की मलखंभ अकादमी से मुंबई में खेलने जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से हैं और ये खिलाड़ी छग के साथ ही नारायणपुर का नाम भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम रौशन करेंगे। दोनों होनहार बालको राकेश वरदा व राजेश कोर्राम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
