1 जनवरी 2022 से नवीन महंगाई दर का होगा भुगतान

नई दिल्ली
 भारत सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज़ है। वित्त मंत्रालय ने 3% महंगाई भत्ता मामले में अधिसूचना जारी की है। बताया है कि नवीन महंगाई दर 34% का भुगतान कब से लागू माना जाएगा।

एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनरों को फायदा
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 1 जनवरी 2022 से नवीन महंगाई दर 34% का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को उनके वेतन में एरियर की राशि जोड़ कर दी जाएगी। इसी प्रकार पेंशनरों को उनकी पेंशन में महंगाई राहत की राशि जोड़ कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से लगभग 4800000 कर्मचारियों और 50 लाख से अधिक पेंशनरों को फायदा होगा।

उल्लेख करना आवश्यक है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा 3% महंगाई दर एवं महंगाई राहत की वृद्धि की घोषणा की गई थी। इससे पहले तक कर्मचारियों को 31% महगाई भत्ता मिल रहा था। इस वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 34% हो गई। तब स्पष्ट नहीं किया गया था कि नवीन दरें कब से लागू होंगी। वित्त मंत्रालय ने  स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *