कल बेहद शुभ योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त व अन्य जरूरी बातें

वैदिक पंचांग के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव इस साल चैत्र पूर्णिमा 16 अप्रैल 2022, शनिवार को मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस दिन शनिवार पड़ने के कारण इसका महत्व और बढ़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  मंगलवार और शनिवार का दिन श्रीराम भक्त हनुमान जी को समर्पित माना गया है। हनुमान जयंती का पावन पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान के साथ पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है। जानिए हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त व बनने वाले शुभ योग-

इन शुभ योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती-

पंचांग के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन रवि व हर्षण योग में मनाई जाएगी। हस्त व चित्रा नक्षत्र रहेगा। 16 अप्रैल को हस्त नक्षत्र सुबह 08 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, उसके बाद से चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा। साथ ही इस दिन रवि योग प्रात: सुबह 5 बजकर 55 मिनट से शुरु हो रहा है और इसका समापन 08:40 बजे हो रहा है। हर्षण योग 02:45 ए एम, अप्रैल 17 तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *