शिक्षा नीति के तहत एक साथ दो डिप्लोमा कर सकेंगे विद्यार्थी

 इंदौर
 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब विद्यार्थी एक समय में दोहरी डिग्री हासिल कर सकेंगे। शैक्षणिक कार्यक्रमों में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टीफिकेट पाठ्यक्रम शामिल होंगे। जहां एक पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नियमित प्रवेश लेना होगा, जिसमें वह कक्षाओं में उपस्थित होकर पढ़ाई कर सकते है। जबकि दूसरा पाठ्यक्रम उन्हें आनलाइन व दूरस्थ शिक्षा संस्थानों से करने की छूट होगी।

अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देशभर के विश्वविद्यालय और दूरस्थ शिक्षा संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यूजीसी से पत्र मिलने के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इसे लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। हालांकि दोहरी डिग्री पाठ्यक्रम के संबंध में नियम बनाने की बात कही है।

कई डिप्लोमा कोर्स होंगे शुरू

नैक ए प्लास ग्रेड प्राप्त देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा संस्थान है। इसमें अभी मात्र एमबीए, ऊर्जा प्रबंधन में पाठ्यक्रम संचालित होते हैं जबकि प्रबंधन से जुड़े कई क्षेत्रों में डिप्लोमा और बीए, बीकाम और एमए जैसे पाठ्यक्रम को दूरस्थ शिक्षा में शुरू करने के लिए दो साल पहले मंजूरी मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *