मांग पूरी नही होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन में जायेंगे कर्मचारी

जगदलपुर
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर आज तीसरे दिन भी पुरानी मंडी परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि यदि शासन उनकी मांगे नहीं मानता तो आने वाले दिनों में वे अनिश्चितकालीन आंदोलन में जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी दो प्रमुख मांगे हैं इसमें डीए 17 प्रतिशत करने और 7वें वेतनमान के हिसाब से किराया भत्ता प्रदान करने की मांगे शामिल है। इस प्रदर्शन को शिक्षक कांग्रेस, वन कर्मचारी संघ, पेंशन कल्याण संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, छग वाहन चालक संघ, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ चिकित्सक एसोसिएशन सहित अन्य ने समर्थन दिया है। छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर संघ के सैकड़ों कर्मचारियों ने सामुहिक छुट्टी लेकर मंडी स्थित धरना स्थल में तीसरे दिन भी मौजूद थे। बस्तर में चल रहे संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी संघ की तीन दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हुआ, प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मेकाज व महारानी अस्पताल के करीब 200 से अधिक कर्मचारी भी सामुहिक छुट्टी लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सतपाल शर्मा, सत्य प्रकाश बाग, हर्ष द्विवेदी, रमेश उपाध्याय, योगेंद्र पाणिग्रही, राजेन्द्र नाग, रीता एक्का, बसंत, अनिल बड़कस, शकील खान, गीतांजलि, रोजलिन, सावित्री नाग समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *