डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में

भोपाल
भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह 14 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य और जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुमीना सिंह की अध्यक्षता में होने वाले समारोह में मंत्रीगण सहित जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में जल-संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसी सिलावट, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर तथा विधायक विष्णु खत्री एवं श्रीमती कृष्णा गौर भी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *