मुख्यमंत्री चौहान ने गुजरात के राज्यपाल को दिया स्मृति-चिन्ह

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाम राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को स्मृति-चिन्ह प्रदान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल देवव्रत के रवाना होने के पहले उनसे भेंट कर शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत प्राकृतिक कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आज भोपाल प्रवास पर थे। मुख्यमंत्री चौहान ने गुजरात के राज्यपाल को उनकी सहृदयता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी यह यात्रा मध्यप्रदेश में प्राकृतिक कृषि के उन्नयन में बहुत सहयोगी सिद्ध होगी। गुजरात के राज्यपाल देवव्रत ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा किए गए स्वागत और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। राज्यपाल देवव्रत की रवानगी पर किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *