अमेरिका में सिखों पर हमला, रिचमंड हिल्स में मॉर्निंग वॉक के समय बनाए गए निशाना, 1 गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।
अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में 2 सिखों पर हमला हो गया। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि, सिखों पर यह हमला न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स एरिया में किया गया। उस वक्त वे लोग मॉर्निंग वॉक पर थे। पता चलने पर, हमले के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने 2 सिखों पर हुए हमले के बारे में बयान जारी कर कहा, "न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स में 2 सिखों पर आज हमला हुआ। यह हमला निंदनीय है। इस मामले में हमने न्यूयॉर्क शहर के पुलिस विभाग और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि, शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पीड़ितों के साथ संपर्क में हैं और, उन्हें सहायता प्रदान करने में जुटे हैं।"
 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त उक्त सिख मॉर्निंग वॉक पर थे। इसी स्थान पर करीब 10 दिन पहले भी सिख समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया था। हमले के बारे में न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने भी ट्वीट किया है। हमले की निंदा करते हुए एक ट्वीट में उन्होंने कहा, "रिचमंड हिल में हमारे समुदाय के खिलाफ एक और घृणित हमला। पीड़ितों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। इस बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को तुरंत @NYPDnews से संपर्क करना चाहिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *