अचानक थाने पहुंची महिला ने थैले से निकाला तमंजा, पीछे-पीछे आया पति

 फतेहगंज

बरेली के फतेहगंज में थैले में तमंचा लेकर एक महिला थाने पहुंच गई। उसने थैले से तमंचा निकाला तो पुलिसकर्मी सकपका गए। आनन-फानन में उसे हिरासत में लिया गया। फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी निवासी मोनू गुप्ता क्षेत्र में ही चाट-पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। उसकी पत्नी सोनी (30) से दो छोटी बेटियां हैं। लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सोनी दातागंज रोड चौराहे पर खड़ी थी। बार-बार थैले से कुछ निकाल रही थी। लोगों ने उसके हाथ में तमंचा देखा तो राहगीरों ने रास्ता खाली कर दिया। इसके बाद वह पास में स्थित फतेहगंज पूर्वी थाने गेट पर पहुंच गई। थाने से दो पुलिसकर्मी बाहर निकले और उससे पूछताछ शुरू की। इस पर सोनी भागते हुए थाने के अंदर घुस गई। उसने थैले से तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मौका मिलते ही महिला पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

सोनी के पकड़े जाने की सूचना पर उसका पति मोनू थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। वह भटकती रहती है। एक बार वह परिजनों को बिना बताए हरिद्वार चली गई थी। आज यहां पकड़ी गई। मोनू से उसके इलाज के कागज भी दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *