विभिन्न विकास कार्यों के लिए 42 लाख रुपये स्वीकृत

बेमेतरा
जिले के विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के अंतर्गत विकासखण्ड बेमेतरा एवं बेरला के विभिन्न गांवों में 17 विकास कार्यों के लिए 42 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा की अनुशंसा पर कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा बेमेतरा विकासखण्ड बेरला के ग्राम पंचायत पतोरा में (कबीर पारा) सामुदायिक भवन में छत निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत गाड़ामोर में पंचायत भवन के समीप चबुतरा निर्माण के लिए 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत कठिया में मंच निर्माण हेतु 2 लाख रु., ग्राम पंचायत सिंघौरी में शिव मंदिर भवन के समीप चेकर टाईल्स निर्माण के लिए 50 हजार रु., ग्राम पंचायत भिंभौरी में दुर्गा मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रु., ग्राम पंचायत टकसीवां के आश्रित ग्राम सुरजपुर (बाजार चौक म के समीप) में सांस्कृतिक मंच में शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खम्हरिया (आर) में सामुदायिक भवन के समीप शेड निर्माण के लिए 2 लाख रु., ग्राम पंचायत भाठासोरही के आश्रित ग्राम नवागांव (सिन्हा पारा) में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रु., ग्राम पंचायत उफरा में गायत्री मंदिर के समीप सामुदायिक भवन का आहाता निर्माण हेतु 2 लाख रु., ग्राम पंचायत में भवन एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 3 लाख रु., ग्राम पंचायत चोंगीखपरी में शीतला मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 2 लाख रु., ग्राम पंचायत सोरला में सांस्कृतिक मंच के समीप सीमेंटीकरण हेतु 2 लाख रु., ग्राम पंचायत तिवरैया में चबुतरा निर्माण हेतु एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला को बनाया गया है।

इसी प्रकार विधानसभा बेमेतरा विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम पंचायत पथर्रा में सामुदायिक भवन का आहाता निर्माण हेतु 5 लाख रु., ग्राम पंचायत कुसमी कबीर पारा सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख रु., ग्राम पंचायत पिपरभ_ा (धोबी पारा) में सामुदायिक भवन का आहाता निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा को बनाया गया है। वार्ड नं. 20 कुर्मी पारा नगर बेमेतरा में (ब्रम्हदेव मंदिर) के समीप सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बेमेतरा को बनाया गया है। विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निस्पादिक कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत करोने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *