आयुर्वेदिक डॉक्टर बन सकेंगे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर
भोपाल
प्रदेश में पहली बार आयुष डॉक्टरों को कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर (सीएचओ) बनने का मौका दिया जा रहा है। आयुष विभाग ने इस भर्ती प्रक्रिया में 323 आयुष सीएचओ की भर्ती की सूचना जारी की है। इसमें सबसे ज्यादा 276 खाली पद आयुष सीएचओ के भरे जाएंगे। आयुष सीएचओ (होम्योपैथी) के 32 और आयुष सीएचओ (यूनानी) के 8 पदों के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे।
आवेदक एमपी आॅनलाइन के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। इन पदों पर वही कैंडिडेट आवेदन कर पाएंगे, जिनकी 1 जनवरी 2022 तक उम्र 21 से 40 साल के बीच है। इनके साथ ही 62 डेटा एंट्री आॅपरेटर के खाली पदों पर भी आवेदन मांगे गए हैं। इसमें जरूरी बात यह है कि आयुर्वेद सीएचओ के लिए बीएएमएस की योग्यता होना जरूरी है और 8 अप्रैल 2022 से पहले इंटर्नशिप कम्पलीट होना चाहिए। वहीं मप्र आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड में स्थाई पंजीयन होना जरूरी है।
