आंध्र विप्र समाज द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए नगर विधायक शैलेष पांडेय

64 वर्षों से किया जा रहा है महोत्सव का आयोजन
रायपुर
रामनवमी महोत्सव के तीसरे दिन रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक शैलेष पांडेय शामिल हुए। इस अवसर पर 5 राज्यों से मंगाए गए 21 प्रकार के खास फूलों से अभिषेक किया गया। कमल, गुलाब, मोगरा और गेंदे के फूल से दरबार को सजाया गया था प्रभु के दिव्य स्वरुप के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उमड़ पड़े थे।

शाम 7:00 बजे पट्टाभिषेकम यानी राज्य अभिषेक की परंपरा एसएस सुब्रमण्यम व केवी सत्यम दंपत्ति की ओर से पूरी की गई। रात 11:00 बजे तक प्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालु जुटे रहे। दक्षिण भारतीय परंपरा के मुताबिक भगवान राम को विशेष प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस पारंपरिक प्रसाद को इस विशेष दिन विनम्रता से तैयार किया जाता है इस प्रसाद को नैवेद्यम कहते हैं जो एक प्रकार का लड्डू होता है 5001 लड्डुओं का वितरण किया गया। आंध्र विप्र समाज द्वारा इस परंपरा का निर्वहन विगत 64 वर्षों से किया जा रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद व्ही रामाराव, सचिव एस. सांई गोपाल, कोषाध्यक्ष सुब्रमण्यम, पार्षद साई भास्कर, अजय यादव, रामा बघेल, भारत जुरीयानी, अभिलाष रजक, जयपाल निर्मलकर, गिरधर राव, विराज रजक, मम्मी रजक सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *